24 जनवरी 2025, हिन्दुस्तान मिरर: 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान संन्यास ग्रहण कर लिया है। संन्यास की दीक्षा लेने के बाद उन्हें नया नाम ‘श्री यमाई ममता नंद गिरी’ मिला है। अब वे किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने जा रही हैं।
ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में संगम तट पर अपने हाथों से पिंडदान किया और भगवा वस्त्र धारण किए। दीक्षा की प्रक्रिया के दौरान जूना अखाड़े के आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उन्हें संन्यास की दीक्षा दी। अब वे किन्नर अखाड़े में रहकर आध्यात्मिक जीवन व्यतीत करेंगी। 
महाकुंभ में ममता कुलकर्णी की उपस्थिति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने भगवा वस्त्र, गले में रुद्राक्ष की माला और कंधे पर भगवा झोला धारण कर साध्वी के रूप में प्रवेश किया। उनके महामंडलेश्वर बनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी। 
ममता कुलकर्णी का यह कदम उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जहां उन्होंने फिल्मी दुनिया को छोड़कर आध्यात्मिक मार्ग अपनाया है
हिन्दुस्तान मिरर