दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता शपथ लेंगी, जबकि प्रवेश वर्मा उपमुख्यमंत्री पद संभालेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वीकार कर लिया है। शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी 2025 को दोपहर 12:35 बजे रामलीला मैदान में आयोजित होगा।जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

रेखा गुप्ता शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और लंबे समय से आरएसएस से जुड़ी रही हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी और 1990 के दशक के अंत में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इसके अलावा, वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की दिल्ली इकाई की सचिव और राष्ट्रीय सचिव रह चुकी हैं।

प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से विधायक चुने गए हैं, जहां उन्होंने अरविंद केजरीवाल को हराया। वे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं और पार्टी के पंजाबी और जाट चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने 2013 में महरौली से विधायक के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और 2019 में पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा सांसद भी चुने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *