आगरा: अवैध निर्माण की शिकायत पर पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी,

ADA परिसर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं को रोका गया

हिन्दुस्तान मिरर: 11मार्च: आगरा – मंगलवार को आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया। कार्यकर्ता अवैध निर्माणों की शिकायत लेकर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें परिसर में घुसने नहीं दिया गया।

ADA की वाइस चेयरपर्सन ने खुद रोका प्रवेश

बताया जा रहा है कि ADA की वाइस चेयरपर्सन एम अरुणमोली खुद सुरक्षा गार्डों के साथ गेट पर पहुंचीं और भाजयुमो कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया। गार्डों के हाथों में डंडे थे, और BJP झंडा लगी गाड़ियों को भी प्रवेश नहीं दिया गया।

विरोध में हुई नारेबाजी

ADA परिसर के बाहर रोके जाने के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और इस घटना को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

सोमवार को भी हुआ था प्रदर्शन

इससे पहले सोमवार को भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ADA परिसर में प्रदर्शन किया था। उनका आरोप है कि वे अवैध निर्माणों की शिकायत लेकर पहुंचे थे, लेकिन अधिकारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *