हिन्दुस्तान मिरर: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए अवकाश और सेवा संबंधी सभी प्रक्रियाओं को 1 फरवरी 2025 से पूरी तरह ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। अब सभी राज्यकर्मियों को अवकाश के लिए ‘मानव संपदा’ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। इस आदेश का पालन न करने पर दंडात्मक कार्रवाई की भी व्यवस्था की जाएगी।
‘मानव संपदा’ पोर्टल पर पंजीकरण करके, कर्मचारी अवकाश, पदोन्नति, स्थानांतरण आदि से संबंधित विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। वर्तमान में, 80 से अधिक विभागों के सरकारी कर्मचारी इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर रहे हैं।
अधिक जानकारी और आदेशों के लिए, ‘मानव संपदा’ पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।