अलीगढ़: राजकीय प्रदर्शनी में होगा विराट किसान मेला, किसानों को मिलेगी उन्नत तकनीकी जानकारी

हिन्दुस्तान मिरर अलीगढ़: राजकीय प्रदर्शनी में होगा विराट किसान मेला, किसानों को मिलेगी उन्नत तकनीकी जानकारी
अलीगढ़, 27 जनवरी 2024 (हिन्दुस्तान मिरर): मण्डलायुक्त संगीता सिंह के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (अलीगढ़ नुमाइश) के “कृषि कक्ष” में दक्षिण पश्चिमी अर्धशुष्क जोन स्तरीय तीन दिवसीय विराट किसान मेले का आयोजन किया जाएगा।
उप कृषि निदेशक यशराज सिंह ने बताया कि यह मेला फरवरी महीने में विभिन्न विभागों के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इसमें कृषि, उद्यान, पशुपालन और मत्स्य विभाग द्वारा कृषकों को नवीनतम तकनीकी जानकारियां प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही जागरूकता कार्यक्रम और गोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की मुख्य तिथियां:कृषि विभाग: 4 से 9 फरवरी,पशुपालन विभाग: 15 फरवरी,उद्यान विभाग: 17 फरवरी, मत्स्य विभाग: 18 फरवरी
इस मेले का उद्देश्य किसानों को उन्नत खेती की तकनीकों से जोड़ना और उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है। विभागीय अधिकारियों से अपील की गई है कि वे प्रगतिशील किसानों को इस मेले में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *