अलीगढ़: थाना गभाना पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर गोकश गिरफ्तार

➡️ पुलिस मुठभेड़ में शातिर गोकश सलमान उर्फ सद्दाम गिरफ्तार, अवैध हथियार और गोकशी का सामान बरामद


Hindustan Miror : Aligarh क्षेत्राधिकारी गभाना श्री संजीव कुमार तोमर के कुशल पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी गभाना श्री विनय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम व स्वॉट/सर्विलांस की संयुक्त टीमों द्वारा मुखबिर खास की सूचना जब पुलिस की संयुक्त टीम ने एक शातिर गोकश सलमान उर्फ सद्दाम उर्फ पड्डा को गिरफ्तार किया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस, और गोकशी के सामान बरामद हुए हैं।
थाना गभाना और स्वॉट/सर्विलांस टीम द्वारा 30-31 दिसंबर की रात को पचपेड़ा तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी, तभी सूचना मिली कि गोकशी में शामिल अभियुक्त कलुआ गौशाला के पास छिपे हुए हैं। पुलिस ने घेराबंदी की, तो अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें सलमान उर्फ सद्दाम घायल हो गया।

https://hindustanmiror.com/wp-content/uploads/2024/12/WhatsApp-Video-2024-12-31-at-13.49.04_ef91ffb1.mp4

अभियुक्त ने दौराने पूछताछ बताया कि मैंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुमेरपुर बम्बे के पास 7-8 दिन पहले दो बार गोकशी की थी । घायल अभियुक्त सलमान उपरोक्त को इलाज हेतु जिला अस्पताल अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है । शेष अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 409/24 धारा 109 बी0एन0एस0 व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त–
सलमान उर्फ सद्दाम उर्फ पड्डा पुत्र अहसान निवासी रामपुर शाहपुर थाना चण्डौस अलीगढ़ हाल निवासी हाल गली नं0 7 शहंशाहबाद थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़

आपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0सं0 397/24 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना गभाना जनपद अलीगढ़
2-मु0अ0सं0 401/24 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना गभाना जनपद अलीगढ़
3-मु0अ0सं0 409/2024 धारा 109 बीएनएस (पु0मु0) व 3/25/27 आर्मस एक्ट थाना गभाना जनपद अलीगढ़

बरामदगी-
एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो खोखा कारतूस व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर
एक गंडासा, दो अदद छुरा, एक काली पालीथीन, दो रस्सा करीब 5-5 मीटर, दो सिरींज
ग्राम कलुआ गौशाला के पास गेहूँ के खेत से, दिनाक 31.12.2024 समय 02.42 बजे

पुलिस पार्टी थाना गभाना–

  1. निरीक्षक श्री नरेन्द्र यादव प्रभारी सर्विलांस अलीगढ़
  2. थानाध्यक्ष श्री विनय कुमार थाना गभाना जनपद अलीगढ़
  3. उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार प्रभारी स्वॉट टीम
  4. उ0नि0 श्री धीरज स्वॉट टीम
  5. उ0नि0 श्री अजहर हसन थाना गभाना जनपद अलीगढ़
  6. उ0नि0 श्री सुधीर कुमार थाना गभाना जनपद अलीगढ़
  7. उ0नि0 श्री अंकुर कुशवाहा थाना गभाना जनपद अलीगढ़
  8. हे0कां0 राजवीर सिंह एसओजी अलीगढ़
  9. हे0कां0 विवेक मलिक एसओजी अलीगढ़
  10. कां0 अंकुश डबास एसओजी अलीगढ़
  11. कां0 विजयकांत एसओजी अलीगढ़
  12. कां0 गौरव चौधरी क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग देहात
  13. कां0 विनीत सिंह चौहान क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग देहात
  14. कां0 कुलदीप फौजदार क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग देहात
  15. हे0कां0 नटवर क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग सिटी
  16. हे0कां0 बनी सिंह क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग सिटी
  17. कां0 आकाश शर्मा क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग सिटी
  18. कां0 प्रिशुभ मोतला क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग सिटी
  19. कां0 1555 शुभम मलिक थाना गभाना जनपद अलीगढ़
  20. कां0 1002 कुंवरपाल सिहं थाना गभाना जनपद अलीगढ़
  21. कां0 2395 हरवीर सिहं थाना गभाना जनपद अलीगढ़
  22. कां0 1872 सौरव कुमार थाना गभाना जनपद अलीगढ़
  23. थाना गभाना, स्वॉट/सर्विलांस टीम और अन्य पुलिसकर्मियों की संयुक्त कार्रवाई से यह बड़ी सफलता हासिल हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *