अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा, आत्मनिर्भर महिलाओं का करेगी सम्मान

हिन्दुस्तान मिरर, अलीगढ़
8 मार्च 2025

कयामपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आत्मनिर्भर एवं समाज को दिशा देने वाली महिलाओं के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

पार्टी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सभी मंडलों से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला सम्मान समारोह के संयोजक एवं भाजपा अलीगढ़ के जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं की उपलब्धियों को मान्यता देने और समाज में उनके योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

यह समारोह समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करेगा और उनके योगदान को सराहेगा, जिससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *