साल का अंतिम सप्ताह पार्टी और जश्न के लिए खास होता है, और इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के लोग मुरथल का रुख कर रहे हैं। हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित मुरथल अपने मशहूर ढाबों और स्वादिष्ट खाने के लिए जाना जाता है। रेशम ढाबा, अमरीक सुखदेव, हवेली ढाबा इत्यादि ढाबों पर ख़ासी भीड़ देखी गई। यहाँ खासतौर पर पराठे और पंजाबी खाने का आनंद लेने बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं।
शनिवार और रविवार की रात को मुरथल के ढाबों पर भारी भीड़ देखी गई। साल का अंत होने के चलते लोग दोस्तों और परिवार के साथ यहां पार्टी का माहौल बना रहे हैं। कई ढाबों पर लाइव म्यूजिक और सजावट ने जश्न को और खास बना दिया है।
हालांकि, मुरथल में भीड़ बढ़ने के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं।
इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण काफ़ी बारिश होने से मौसम ठंडा है। अगर आप मुरथल जाने की योजना बना रहे हैं, तो सुबह या दोपहर के समय निकलें और भारी ट्रैफिक से बचें।