हिन्दुस्तान मिरर: अलीगढ़, 23 फरवरी: अलीगढ़ महोत्सव के अंतर्गत कृष्णअंजलि नाट्यशाला मंच पर आयोजित ज्योतिबा राव फूले सांस्कृतिक सम्मेलन में महात्मा ज्योतिबा राव फुले और सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित करने की पुरजोर मांग उठी। यह सम्मेलन महाराजा सैनी महात्मा ज्योतिबा राव फुले संस्था और अखिल भारतीय सैनी संगठन सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमेर सिंह सैनी ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ठाकुर श्योराज सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह लाला भैया ने कहा कि महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले के विचारों पर चलकर वर्तमान पीढ़ी अपने भविष्य को उज्जवल बना सकती है।
फुले दंपति को भारत रत्न देने की मांग विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डी.के. सिन्हा और हरियाणा समालखा के प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. सूरजभान सैनी ने केंद्र सरकार से अपील की कि समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले और सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।
सम्मेलन की भव्यता और सम्मान समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमेर सिंह सैनी ने सम्मेलन की सफलता पर आयोजकों को बधाई दी और विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि फुले दंपति ने समाज के शोषित वर्ग को शिक्षा की रोशनी दी और महिलाओं के उत्थान के लिए सतत संघर्ष किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और साहित्य का महत्व कार्यक्रम में समाजसेवी पवन गांधी ने संचालन किया। 4 वर्षीय आराध्या ने “कान्हा ने गजब कर डाला” पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। सुशीला देवी इंटर कॉलेज, गंगीरी के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य डॉ. विष्णु कुशवाहा के नेतृत्व में सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी। सोनू सैनी डांस ग्रुप की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
अखिल भारतीय सैनी संगठन सभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव विजेंद्र सैनी और सरदार मुकेश सैनी ने कहा कि महात्मा फुले द्वारा लिखित पुस्तक गुलामगिरी को पढ़कर उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए।
सम्मेलन में उपस्थित प्रमुख हस्तियां: राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र सिंह सैनी, वैज्ञानिक विचारक डॉ. राजेंद्र सिंह, पद्म श्री पद्म भूषण गोपाल दास नीरज के पूर्व सचिव राम सिंह कवि, राष्ट्रीय किसान यूनियन के प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. योगेंद्र चौधरी, एडवोकेट मुकेश सैनी, विजयपाल कुशवाहा, पाल सैनी, भानु प्रकाश सैनी, डॉ. चेतन सैनी, प्रशांत सैनी, राजेंद्र सैनी, राजवीर सैनी, एडवोकेट ललित कुशवाहा, उमेश सैनी (बुलंदशहर), राजेश सैनी, सुधा सैनी, सागर सैनी, विमल सैनी, बीके विनोद टेलर, अवधेश सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।