भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा का और कितना इंतजार ?

इंतेहा हो गई इंतजार की!


भाजपा के मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की घोषणा में देरी से दावेदारों की धुकधुकी बढ़ रही है…
या फिर यूँ कहें कि दावेदारी का ख़ुमार दूध में उठे झाग की तरह बैठ रहा है…
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के बाद मंडल अध्यक्षों की घोषणा अब भी लंबित है। 20 तारीख तक इसका ऐलान होने की बात थी लेकिन इंतज़ार बढ़ रहा है।
मंडल अध्यक्षों के दावेदार अपने-अपने सरपरस्तों और जिला संगठन में अपने जानकारों से जानकारी लेने में दबे पांव जुटे है कि घोषणा कब है..?
भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तरीय संगठन चुनाव में इस बार जिला व महानगर इकाई में जमकर दावेदारी की गयी… एक मंडल पर तो 26 लोगों ने चुनाव में हिस्सा लिया।
इस बार का चुनाव सिर्फ चुनाव भर नहीं है … कुछ के लिए मूँछ की बात भी बन पड़ी है।
ज़िला सह-चुनाव अधिकार श्री शिवनारायण शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मंडल स्तर का चुनाव संपन्न हो गया है, विजेता के नाम की सिर्फ घोषणा बाकी है । जैसे ही शीर्ष संगठन निर्देश करेगा घोषणा कर दी जायेगी।

कार्यकर्ताओं का धैर्य ऊहापोह में है। दावेदार एक-दूसरे से संपर्क में हैं, जानने की कोशिश में कि किसकी किस्मत चमकेगी। देरी के कारण मंडल अध्यक्षों की धड़कनें बढ़ गई हैं,
भले ही चुनाव हो चुके हैं, लेकिन आधिकारिक घोषणा में विलंब हो रहा है।
सूत्रों का कहना है कि 28 तारीख़ के बाद ही मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा की जयेगा।
देखना होगा कि नया साल किसके लिए …नया होगा और किसके लिए पुराना ……
कार्यकर्ता इंतजार कर रहा है ……..
शायद मन ही मन कह रहा है …..
इंतेहा हो गयी इंतज़ार की …!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *