वृंदावन में क्रिसमस और नववर्ष के लिए विशेष डायवर्जन प्लान
मथुरा, 25 दिसंबर 2024: आगामी क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन करने के लिए वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए 25 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 तक यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित व्यवस्थाएँ लागू की जाएँगी।
यातायात प्रतिबंधित मार्ग:
1. छटीकरा से वृंदावन की ओर भारी वाणिज्यिक वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
2. छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर मल्टीलेवल पार्किंग से आगे किसी भी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा।
3. वैष्णोदेवी पार्किंग से वृंदावन की ओर भारी बसें और अन्य वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
4. रुकमणि विहार गोलचक्कर से वृंदावन के लिए सभी वाणिज्यिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
5. मथुरा-वृंदावन मार्ग पर सौ सैया से आगे चार पहिया और भारी वाहन प्रवेश नहीं करेंगे।
6. पानी घाट तिराहे से वृंदावन परिक्रमा मार्ग तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
डायवर्जन प्लान:
1. यमुना एक्सप्रेसवे से NH-19 जाने वाले भारी वाहन राया कट से उतरकर लक्ष्मी नगर और गोकुल बैराज होते हुए गुजरेंगे।
2. श्रद्धालुओं के चार पहिया वाहन मल्टीलेवल पार्किंग तक ही जा सकेंगे।
3. नगर निगम द्वारा संचालित इलेक्ट्रिक बसें रुकमणि विहार तक जाएंगी।
4. मथुरा शहर से आने वाले सभी वाहन सौ-सैया अस्पताल तक ही आ सकेंगे।
पार्किंग व्यवस्था:
यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन:
1. शिवा ढाबा के सामने।
2. पानीगांव पुलिस चौकी।
3. पैराग्लाइडिंग पार्किंग।
4. पवन हंस हैलीपैड।
5. मंडी पार्किंग।
मथुरा शहर से आने वाले वाहन:
1. TFC मैदान।
2. चौहान पार्किंग।
3. ITI कॉलेज।
NH-19 छटीकरा से आने वाले वाहन:
1. वैष्णो देवी मंदिर के पास तीन पार्किंग स्थल।
2. रॉयल भारती मोड़।
3. जादौन पार्किंग (VIP)।
थाना जैत कट से आने वाले वाहन:
1. रामताल चौराहा।
2. छः शिखर तिराहा।
3. प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा।
विशेष निर्देश:
• आकस्मिक सेवाओं (एंबुलेंस, फायर सर्विस) के वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
• वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग श्रद्धालुओं को ले जाने वाले ई-रिक्शा परिक्रमा मार्ग पर चल सकेंगे।
• परिक्रमा मार्ग पर केवल पैदल श्रद्धालुओं को अनुमति होगी।
श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि वे दिए गए निर्देशों का पालन करें और प्रशासन को सहयोग करें।