मण्डलायुक्त करेंगी स्वास्थ्य, गौवंश आश्रय स्थल और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निरीक्षण

अलीगढ़, 03 फरवरी 2025 (हिन्दुस्तान मिरर): अलीगढ़ मंडल की आयुक्त संगीता सिंह विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण करेंगी। इसमें पं० दीनदयाल उपाध्याय जिला संयुक्त चिकित्सालय, अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल छेरत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवां और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, अण्डला शामिल हैं।

संयुक्त विकास आयुक्त मंशाराम यादव ने इस निरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त अलग-अलग तिथियों में इन स्थलों का दौरा करेंगी।

निरीक्षण कार्यक्रम की तिथियां:

• 04 फरवरी: दोपहर 12 बजे डीडीयू चिकित्सालय, अलीगढ़ का निरीक्षण।

• 06 फरवरी: अपराह्न 2 बजे से अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल, छेरत और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जवां का दौरा।

• 11 फरवरी: अपराह्न 2 बजे से डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, अण्डला का स्थलीय निरीक्षण।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

संयुक्त विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निरीक्षण से पूर्व प्रगति पुस्तिका तैयार रखें और आयुक्त के समक्ष समय से प्रस्तुत करें। इस निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं, गौवंश आश्रय स्थल की स्थिति और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की प्रगति का जायजा लेना है।

आयुक्त के इस दौरे से संबंधित स्थानों की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *