मन की आंखों से देखते थे संगीत सम्राट पद्मश्री रविंद्र जैन: प्रशांत सिंघल

मन की आंखों से देखते थे संगीत सम्राट पद्मश्री रविंद्र जैन: प्रशांत सिंघल
अवॉर्ड से सम्मानित हुई प्रतिभाएं
अलीगढ़। रामायण सीरियल से लेकर अनेकों फिल्मों में अपने कालजई संगीत और सुर से विख्यात संगीत सम्राट रहे पद्मश्री रविंद्र जैन की स्मृति आज भी हम लोगों के बीच जीवित है।जो मन की आंखों से देखकर देश दुनियां को प्रत्यक्ष संगीत से जोड़ते थे।
उक्त विचार अलीगढ़ महोत्सव में बुधवार को कृष्णांजलि में आयोजित छठवें सप्तरंग कार्यक्रम में महापौर प्रशांत सिंघल ने व्यक्त किए।
सप्तरंग कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन, क्लब के संरक्षक जॉनी फॉस्टर, चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, डॉ राकेश सक्सैना आदि ने किया जबकि पद्मश्री रविंद्र जैन अवार्डों से प्रतिभाओं को महापौर प्रशांत सिंघल ने अन्य अतिथियों संग सम्मानित किया।


कल्चरल क्लब के संस्थापक अध्यक्ष पंकज धीरज ने बताया कि अलीगढ़ में जन्मे पद्मश्री रविन्द्र जैन की यादों को संजो कर अलीगढ़ कल्चरल क्लब द्वारा हर वर्ष सप्तरंग कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
कार्यक्रम में आकाशवाणी कलाकार ईशा गुप्ता,नौशाद मंजर,विशाल नारायण,नेहा,ग्रन्थ राठी,ज्योति सैनी,गौरांश,यश चौहान, आशी शर्मा आदि ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां दीं।जिनमें हम कथा सुनाते श्री राम की…;राम तेरी गंगा मैली हो गई….. , नजर आती नहीं मंजिल मुझे …प्रस्तुतियों को खूब सराहना मिली।
वहीं , संगीत और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ख्यातिलब्ध कलाकारों को पद्मश्री रविन्द्र जैन अवॉर्ड से सम्मानित भी किया। जिनमें मीनाक्षी नागपाल को लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और एक्टर सुजैल खान(मुंबई) , गीतकार डॉ अवनीश राही,शरद गुप्ता , ईशा गुप्ता , चंद्रिका अग्रवाल और नौशाद मंजर को एप्रिसिएशन अवॉर्ड के अलावा आयुष सक्सैना,पारसमणी,अरुण तिवारी,अर्चना फौजदार,नदीम खान आदि को स्पेशल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । इस दौरान प्रमुख रूप से प्रमोद गुप्ता, युवराज मणि जैन, डॉ विशाल जैन,यश मणि ,काजल धीरज,मीनू जैन, प्रिया जैन,केतन,मुदित,युक्ति , अनुज आदि परिवारी जनों के अलावा फिल्म निर्माता भूपेंद्र सिंह,आचार्य अशोक वैदिक, एस एन शर्मा आदि ने आगामी हिंदी फीचर फिल्म मिशन ओवर के टीजर रिलीज का वहां शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *