भारत के राष्ट्रपति ने ओडिशा के राज्यपाल श्री रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और राज्यपालों की निम्नलिखित नई नियुक्तियां की हैं:
1. डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम के राज्यपाल से ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
2. जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
3. श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार के राज्यपाल से केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
4. श्री आरिफ मोहम्मद खान को केरल के राज्यपाल से बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
5. श्री अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।