हिन्दुस्तान मिरर: अलीगढ़ 24 फरवरी: ग्रेट वैल्यू मॉल में रोटरी क्लब अलीगढ़ पर्ल द्वारा रोटरी दिवस की 120वीं वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर एक विशेष मूवी प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी रोटेरियंस और गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर हुई और पूरे जोश के साथ रोटरी डे मनाया गया। क्लब के अध्यक्ष रोटरीयन मनोज जादौन ने समाज सेवा और परोपकार की रोटरी क्लब की भावना पर प्रकाश डालते हुए क्लब की उपलब्धियों को साझा किया।
इस विशेष अवसर पर ‘छावा’ फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जो मराठा साम्राज्य के महान योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म से प्रेरित होकर रोटेरियंस ने समाज सेवा में अपने योगदान को और बढ़ाने का संकल्प लिया।
रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
पदाधिकारी:
• रोट. मनोज जादौन (अध्यक्ष)
• रोट. आलोक झा (सेक्रेटरी)
• रोट. नवीन वर्मा (कोषाध्यक्ष)
• रोट. सुमित अग्रवाल (मीडिया