ठाकुर गवेंद् सिंह एडवोकेट बने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव


हिन्दुस्तान मिरर | 24 जनवरी 2025

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भारत सरकार, सुबोध कांत सहाय ने अलीगढ़ जनपद के ठाकुर गवेंद् सिंह एडवोकेट को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। गवेंद् सिंह इससे पूर्व पंचायत परिषद में राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश प्रभारी के रूप में कार्यरत रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पंचायत परिषद के संगठन को सशक्त और मजबूत किया है तथा जिलों में पंचायत प्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित और सामाजिक व्यक्तियों को संगठन से जोड़ा है।

गवेंद् सिंह लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वे पूर्व में किसान सहकारी चीनी मिल साथा के निर्वाचित उपसभापति, जिला कोऑपरेटिव बैंक अलीगढ़ के संचालक, जिला उपभोक्ता फोरम हाथरस के सदस्य और अलीगढ़ में सहायक शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) के पद पर कार्य कर चुके हैं। वे उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अनुशासन समिति इलाहाबाद के सदस्य भी रहे हैं।

समाजवादी विचारधारा से जुड़े गवेंद् सिंह समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वर्तमान में पंचायत परिषद के संगठन को मजबूत करने में निरंतर सक्रिय हैं। उनके राष्ट्रीय महासचिव बनने पर पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश सहसंयोजक चौधरी महेंद्र सिंह, महामंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजा बाबू गहलोत उर्फ राजा, जिला अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह, प्रदेश संगठन सचिव ताहिर हुसैन और अन्य संगठन के पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई दी है।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय का आभार व्यक्त करते हुए यह आशा जताई है कि पंचायत परिषद का संगठन और अधिक सशक्त और मजबूत होगा।

इस अवसर पर गवेंद् सिंह के साथ कार्य कर चुके और उनके साथ जुड़े हुए लोग भी उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके इस नए दायित्व के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *