कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ, अलीगढ़ का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

हिन्दुस्तान मिरर: अलीगढ़, 02 मार्च 2025: राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी की कृष्णांजलि नाट्यशाला में आज कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ, अलीगढ़ का वार्षिक सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रान्तीय अध्यक्ष श्री सुशील त्रिपाठी, प्रान्तीय महामंत्री श्री अजीत कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री के.पी. सिंह सहित बुलंदशहर, आगरा, मथुरा एवं एटा के कलेक्ट्रेट संघ के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

सम्मेलन में जिलाधिकारी महोदय ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। वहीं, प्रान्तीय अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी द्वारा मा. राजस्व परिषद् में लम्बित समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु गंभीर पहल करने का भरोसा दिलाया गया। प्रान्तीय अध्यक्ष श्री सुशील त्रिपाठी ने विशेष रूप से पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली पर जोर दिया और सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती कामिनी शर्मा ने किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष श्री अरुण शर्मा, जिला मंत्री श्री सोहन सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय कृष्ण आर्य, श्री रचित वशिष्ठ, श्री शुभम पंवार, श्रीमती सावित्री सिंह, श्रीमती कविता सिंह, श्री अर्पित शर्मा, श्री पीयूष साराभाई, श्री गजेन्द्र सिंह, श्रीमती मधु भारती समेत कई अन्य पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *