हिन्दुस्तान मिरर: अलीगढ़, 19 फरवरी 2025– राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी स्थित नीरज-शहरयार पार्क में 21 और 22 फरवरी को मण्डल स्तरीय फल, पुष्प एवं शाकभाजी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
जिला उद्यान अधिकारी बलजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जिसमें शाकभाजी, फल एवं पुष्प उत्पादक किसान एवं उद्यान प्रेमी विभिन्न वर्गों में भाग लेंगे। उन्होंने मण्डल के किसानों, औद्यानिक उत्पादकों और आमजन से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने प्रदर्श लगाकर भाग लें।
प्रदर्शनी में प्रतिभाग के इच्छुक लोगों के लिए 20 और 21 फरवरी को सुबह 10 बजे तक प्रदर्शनों की एंट्री सुनिश्चित करनी होगी।