एएमयू रेजिडेंट यूपीऑर्थोकॉन में स्वर्ण पदक से सम्मानित

हिन्दुस्तान मिरर: अलीगढ़, 15 फरवरी‘ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज के अस्थि शल्य चिकित्सा विभाग में रेजिडेंट डॉ. माधव चैधरी को उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन (यूपीऑर्थोकॉन) में डॉ. भास्कर मल पीजी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में हाल ही में आयोजित सम्मेलन के दौरान उनके शोध पत्र प्रस्तुति के लिए प्रदान किया गया। उनका शोध पत्र ‘‘नेग्लेक्टेड, कंबाइंड लैटरल कोंडाइल ह्यूमरस विथ ओलेक्रेनॉन फ्रैक्चरः रेयरेस्ट ऑफ द रेयर‘‘ छह चयनित शोध पत्रों में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया, जो राज्य भर के विभिन्न संस्थानों से प्रस्तुत किए गए थे। इनमें डा. माधव के शोध पत्र को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। अस्थि शल्य चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष प्रो. अब्दुल कय्यूम खान और अन्य संकाय सदस्यों ने डॉ. चैधरी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी है।

Read More

एएमयू में यूनानी चिकित्सा में साक्ष्य-आधारित औषधि विकास पर व्याख्यान आयोजित

हिन्दुस्तान मिरर: अलीगढ़, 15 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अजमल खान तिब्बिया कॉलेज के इल्मुल अदविया विभाग में ‘‘औषधीय पौधों से साक्ष्य-आधारित औषधि विकास‘‘ विषय पर एक विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रो. मोहम्मद हुसैन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एएमयू के जैव रसायन (लाइफ साइंसेज) विभाग के अध्यक्ष प्रो. सलीम जावेद ने की। उन्होंने यूनानी चिकित्सा की समृद्ध विरासत और औषधि मानकीकरण, नैदानिक परीक्षणों व औषधीय अनुसंधान की आवश्यकता पर जोर दिया। अपने व्याख्यान में प्रो. मोहम्मद हुसैन ने यूनानी दवाओं की प्रभावशीलता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस वैज्ञानिक प्रमाणों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शोधकर्ताओं से अपील की कि वे यूनानी चिकित्सा के मूल सिद्धांतों को बनाए रखते हुए आधुनिक वैज्ञानिक विधियों को अपनाएं, ताकि यह चिकित्सा प्रणाली वैश्विक स्तर पर अधिक प्रभावी बन सके। यूनानी चिकित्सा संकाय के डीन, प्रो. एस.एम. सफदर अशरफ ने इल्मुल अदविया विभाग द्वारा यूनानी चिकित्सा को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह विभाग पूरे देश में यूनानी चिकित्सा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विभाग के अध्यक्ष डॉ. अब्दुर रऊफ ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया और व्याख्यान के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने विभाग की अनुसंधान परियोजनाओं और यूनानी चिकित्सा में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. सुम्बुल रहमान ने अतिथि वक्ता का परिचय दिया, जबकि डॉ. नाजिश सिद्दीकी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Read More

एएमयू सिटी स्कूल शिक्षक सैयद विकार अकबर को प्रतिष्ठित उमंग फेलोशिप से सम्मानित किया गया

हिन्दुस्तान मिरर: अलीगढ़, 15 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के राजा महेंद्र प्रताप सिंह एएमयू सिटी स्कूल में पोस्टग्रेजुएट शिक्षक सैयद विकार अकबर को टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई के सेंटर फॉर लाइफ लॉन्ग लर्निंग द्वारा एक वर्षीय ‘‘उमंग फेलोशिप‘‘ से सम्मानित किया गया है। यह फेलोशिप शिक्षकों के लिए सकारात्मक शिक्षण वातावरण बनाने और छात्रों के लिए एक अच्छे  व प्रेरणादायक सीखने का माहौल विकसित करने पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को नवीन तरीकों से शिक्षण को और अधिक प्रभावी व रोचक बनाने के लिए तैयार करना है। लगभग दो दशकों से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं में अंग्रेजी पढ़ा रहे सैयद विकार अकबर की इस फेलोशिप के लिए चयन उनकी शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनकी भागीदारी से एएमयू सिटी स्कूल में शिक्षण अनुभव को और समृद्ध करने की उम्मीद की जा रही है।

Read More

एएमयू के वनस्पति विज्ञान विभाग में पौध हार्मोन अनुसंधान पर पांच दिवसीय ज्ञान कोर्स संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर: अलीगढ़, 15 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में ‘‘पौध हार्मोन निर्धारणः कृषि और जैव प्रौद्योगिकी‘‘ विषय पर पांच दिवसीय ज्ञान (ज्ञान) कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ व्याख्यान, व्यावहारिक प्रशिक्षण और नवीनतम शोध विषयों पर चर्चा की गई। समापन समारोह में वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. एम. बदरुज्जमां ने कोर्स के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को इस ज्ञान को अपने शोध कार्यों में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। पोलैंड की बियालिस्टोक यूनिवर्सिटी के प्रख्यात विदेशी विशेषज्ञ प्रो. आंद्रेज बजगुज ने एएमयू में अपने अनुभव साझा करते हुए यहां के उच्च स्तरीय अनुसंधान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों की प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की। मुख्य अतिथि और एएमयू के पूर्व छात्र, अजहर शम्स (आईआरटीएस), ने छात्रों को इस तरह के अकादमिक कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने अनुसंधान और नवाचार को भविष्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया और शैक्षणिक संस्थानों व सरकारी संगठनों के बीच सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। स्थानीय ज्ञान समन्वयक प्रो. विभा शर्मा ने एएमयू की ज्ञान (ज्ञान) कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की चर्चा की और शिक्षकों से भविष्य में और अधिक प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने इस कार्यशाला के आयोजन के लिए वनस्पति विज्ञान विभाग की टीम की सराहना की। कोर्स समन्वयक प्रो. शमसुल हयात ने पूरे कार्यक्रम का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों द्वारा दी गई व्याख्यान श्रृंखला, व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र और नए फाइटोहार्मोन पर किए गए शोध शामिल थे। प्रो. मंसूर अहमद खान ने पौध हार्मोन अनुसंधान की भूमिका पर चर्चा करते हुए इसे कृषि उत्पादकता बढ़ाने और भारत की कृषि प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। समारोह के दौरान छात्रों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रो. काजी फरीदुद्दीन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए शिक्षा मंत्रालय, समन्वयकों, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

Read More

एएमयू के धर्मशास्त्र संकाय में ब्राउशर का विमोचन

हिन्दुस्तान मिरर अलीगढ़, 13 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के धर्मशास्त्र संकाय में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान संकाय के ब्राउशर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर संकाय के डीन, प्रोफेसर तौकीर आलम फलाही ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि इस ब्राउशर में पिछले चार वर्षों में संकाय द्वारा की गई शैक्षणिक और शोध…

Read More

एएमयू के गृह विज्ञान विभाग द्वारा 22 फरवरी को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

हिन्दुस्तान मिरर अलीगढ़ 13 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा 22 फरवरी, 2025 को ‘समावेशी विकास और विकसित भारत के लिए लैंगिक मुख्यधारा’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी हाइब्रिड मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें व्यक्तिगत और ऑनलाइन दोनों तरह की भागीदारी होगी। संगोष्ठी की संयोजक और विभाग की अध्यक्ष प्रो. सबा…

Read More

एएमयू के यूनानी चिकित्सा संकाय द्वारा पोस्ट मैनोपफै़ज के बाद की समस्याओं पर 24 फरवरी को राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 

अलीगढ़ 13 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के यूनानी चिकित्सा संकाय के निस्वां व कबालत विभाग के तत्वाधान में ‘रजोनिवृत्ति के बाद की समस्याओं’ पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का विषय ‘पोस्ट मैनोपफै़ज का प्रबंधनः समग्र देखभाल दृष्टिकोण और प्रबंधन में हालिया प्रगति’ है। विभाग की अध्यक्ष और आयोजन सचिव प्रोफेसर सुबूही मुस्तफा ने बताया…

Read More

एएमयू की डॉ. मोहसिना अहमद ने अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रस्तुति का पुरस्कार जीता

हिन्दुस्तान मिरर अलीगढ़ 13 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की डॉ. मोहसिना अहमद को मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, हैदराबाद के विज्ञान संकाय के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा ‘सतत विकास के लिए रासायनिक विज्ञान में नवाचार’ विषय पर आयोजित दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रस्तुति का पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डॉ. अहमद ने एक…

Read More

एएमयू के फारसी शोध संस्थान द्वारा फारसी भाषा और संस्कृति में महिलाओं के योगदान पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठ 19-20 फरवरी को

हिन्दुस्तान मिरर अलीगढ़ 13 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के फारसी शोध संस्थान द्वारा 19-20 फरवरी, 2025 को ‘फारसी भाषा, साहित्य और भारत की समग्र संस्कृति में महिलाओं के योगदान’ पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी का उद्देश्य विशेष रूप से भारतीय उपमहाद्वीप में फारसी साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आकार देने में महिलाओं द्वारा निभाई गई…

Read More

प्रो. मोहम्मद हबीबुल्लाह एएमयू के धर्मशास्त्र संकाय के डीन नियुक्त

हिन्दुस्तान मिरर अलीगढ़ 13 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने सुन्नी धर्मशास्त्र विभाग के प्रो. मोहम्मद हबीबुल्लाह को 15 फरवरी, 2025 से प्रभावी दो साल के कार्यकाल के लिए धर्मशास्त्र संकाय का डीन नियुक्त किया है। प्रो. हबीबुल्लाह 32 वर्षों से अधिक समय से शिक्षण और अनुसंधान में लगे हैं और उन्होंने इस्लामी धर्मशास्त्रीय अध्ययन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने दो पुस्तकें…

Read More